संभल के सरायतरीन इलाके में मिला एक और बंद मंदिर

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर स्थित सरायतरीन इलाके में मंगलवार को एक और बंद मंदिर मिला। यह इलाका भी मुस्लिम बहुल है। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है​ कि यहां पर 30-40 ​हिन्दू परिवार रहते थे, लेकिन दंगे के बाद यहां से … Read more

विपक्ष के गलत आंकड़े पेश करने पर मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में दिया करारा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष द्वारा महिला हिंसा और उत्पीड़न के मुद्दे पर गलत आंकड़े पेश करने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था सबसे अधिक मजबूत हुई है। पिछले साढ़े सात वर्षों में यूपी में महिला … Read more

योगी कैबिनेट ने बलिया के बैरिया में आईएसबीटी को दी मंजूरी

संजीव सिंह, बलिया। योगी सरकार ने जिले को आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) की सौगात दी है। दयाशंकर सिंह के जिले से विधायक बनने के बाद से ही लोग इसकी आस लगाए थे। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार आईएसबीटी का निर्माण बिहार के सटे बैरिया में होगा। इसको लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुशी जताई … Read more

सम्भल हिंसा पर दूसरी जनहित याचिका भी खारिज़

प्रयागराज। सम्भल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा और मौतों की जांच स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने तथा हाईकोर्ट द्वारा स्वयं जांच की निगरानी करने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित कर चुकी कोर्ट ने कहा कि … Read more

ससुराल वालों ने दहेज के लिए बहू को कीटनाशक पिलाकर मार डाला

लखनऊ। यूपी के बांदा जिले में दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने बहू के साथ मारपीट करते हुये जबरन जहरीली दवा खिला दिया। बहू की हालत बिगड़ने पर सीएचसी अतर्रा लाये। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों नें यहाँ से रेफर कर दिया, जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे … Read more

हमारी सरकार ने 1.60 लाख से अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग में कीं : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रखा। उन्होंने सपा विधायक मनोज कुमार पारस, पूजा, पंकज पटेल के मुद्दे को महत्वपूर्ण व संवेदनशील बताया लेकिन नसीहत दी कि सदस्यों को सदन की गरिमा व मयार्दा को ध्यान में रखकर तथ्यपरक बातें रखनी चाहिए। … Read more

भीख मांग रहे पति-पत्नी व दो बच्चों को बोलेरो ने कुचला, मौत

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां के थाना पाकबाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 दिल्ली रोड पर मंगलवार दोपहर सड़क के किनारे भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले काशीपुर निवासी पति-पत्नी समेत उनके दोनों बच्चों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया इसके बाद चारों की मौके पर मौत हो … Read more

प्रदेश सरकार सिर्फ दिखावे के लिए बड़ा बजट प्रस्तुत करती हैं: रामगोविन्द चौधरी

संजीव सिंह बलिया।प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रस्तुत द्वितीय अनुपूरक बजट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया हैं और कहा कि वर्ष 2024.25 के मूल बजट में सरकार ने रु. 736437.71करोड़ लिया अधिकतर विभागों में उस पैसे को खर्च नहीं किया फिर भी सरकार द्वारा प्रथम पूरक बजट में 122o9.92 … Read more

महाकुंभ: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी विभागों को किया जागरूक

लखनऊ/प्रयागराज । प्रयागराज में मेला क्षेत्र के पुलिस लाइन, प्रशिक्षण सभागार में महाकुम्भ 2025 के दौरान आपदा प्रबंधन की कार्यवाहियों को बेहतर करने के उद्देश्य से टेबल टॉप एक्सरसाइज बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, पी.वी.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम, (से.नि.) , विजय विश्वास पंत, आईएएस, मण्डलायुक्त प्रयागराज, … Read more

योगी सरकार का 17 हजार 865.72 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को मौजूदा वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। बजट का आकार 17 हजार 865.72 करोड़ रुपये का है। मूल बजट 7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ का यह 2.42 प्रतिशत है। इस अनुपूरक में 790.49 करोड़ … Read more