होमउप्र न्यूज़वाराणसी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख रुपये की हेरोइन के...

वाराणसी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट वाराणसी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 325 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

हरिहरपुर चौराहे के पास दबोचा गया तस्कर

एएनटीएफ यूनिट वाराणसी ने थाना शिवपुर क्षेत्र के हरिहरपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी नीरज सेठ (32 वर्ष) निवासी रसूलपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 325 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 820 रुपये नकद बरामद किए गए।इस संबंध में थाना शिवपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बिहार से लाकर करता था सप्लाई

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बिहार से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर वाराणसी और आसपास के जिलों में इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे से वह अपने शौक पूरे करता था। आरोपी वाराणसी में नशे की खेप सप्लाई करने आया था, लेकिन उससे पहले ही एएनटीएफ टीम ने उसे धर दबोचा।

नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क किन-किन तस्करों से थे और यह नेटवर्क कितने जिलों तक फैला हुआ है। साथ ही हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बरामदगी

325 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये)
01 मोबाइल फोन
01 मोटरसाइकिल
820 रुपये नकद

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments