उप्र न्यूज़देश प्रदेश

फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत को क्लोज करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पदभार संभालने के बाद कड़े तेवर अपनाने शुरू कर दिया है। जिसकी बानगी इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) की गहन समीक्षा के दौरान देखने को मिला। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से साफ शब्दों में कह दिया कि फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकाय को क्लोज करने वाले अधिकारियों पर अब एक्शन लिया जाएगा।

शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण कराया जाये

मुख्य सचिव ने समीक्षा के उपरांत कहा कि आम जन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, आसान और पारदर्शी निस्तारण के लिए आईजीआरएस बहुत अच्छा सिस्टम है। आमजन से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण कराया जाये। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाये। असंतुष्ट फीडबैक एवं स्पेशल क्लोज होने वाली शिकायतों का रेण्डम गुणवत्ता परीक्षण किया जाये।

हर दिन पांच शिकायतों का रेण्डम आधार पर परीक्षण किया जायेगा

मुख्य सचिव ने कहा कि उनके कार्यालय द्वारा प्रतिदिन पांच शिकायतों का रेण्डम आधार पर परीक्षण किया जायेगा और आवश्यकतानुसार मौके पर सक्षम अधिकारी को भेजकर सत्यापन कराया जायेगा। फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत क्लोज करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा।बैठक में विशेष सचिव मुख्यमंत्री प्रथमेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button