होमउप्र न्यूज़फोन करके घर से बुलाने के बाद दोस्त को मारी गोली, मौत

फोन करके घर से बुलाने के बाद दोस्त को मारी गोली, मौत

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में एक युवक ने अपने पुराने जिगरी दोस्त काे बीती शाम फोन करके बुलाया और अपने कुछ साथियों के साथ उसे गोली मारकर फरार हो गया। घटना के आक्रोशित मृतक के परिजनों ने रविवार काे शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक ठेकेदार था।

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक युवक का नाम विनय था, जो लुकसर गांव का निवासी था। वह ठेकेदारी करता था। एडीसीपी ने बताया कि नितिन ने फोन कर विनय को बुलाया और गांव के सामने सड़क पर अपने साथी शेखर, आकाश व दो अन्य के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। विनय को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

रविवार की सुबह विनय के परिजनों ने आक्रोशित होकर उसका शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनाें ने बताया कि नितिन व विनय पहले जिगरी दोस्त थे। एक साल पहले किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था। दो दिन पहले भी युवक की किसी बात पर आरोपियों से बहस हो गई थी। उसी का बदला लेने के लिए इन लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। एडीसीपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments