उप्र न्यूज़देश प्रदेश

अपर सचिव की पत्नी समेत तीन महिलाओं से चैन लूटने वाला मुठभेड़ में घायल, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी में अपर सचिव की पत्नी समेत तीन महिलाओं से चैन लूटने वाले एक लुटेरे का पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें लुटरे के एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि इसके साथी को पुलिस ने दिन में ही गिरफ्तार कर लिया था।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो पैदल भागा

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि दस बजे थाना गोमतीनगर और क्राइम टीम पूर्वी द्वारा ग्वारीपुल के नीचे एक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की तरफ आते दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया ताे वह पैदल भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो जान से मारने की नियम से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ भागने वाले व्यक्ति पर फायरिंग की गई तो उसके पैर में गोली लग गई।

इनके द्वारा एक साथ तीन महिलाओं से लूटी गई थी चैन

पुलिस द्वारा जब इससे पूछताछ की गई तो बताया कि उसका नाम अनुभव शुक्ला उर्फ राजा है जो जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। विस्तार से पूछताछ में बताया गया कि पिछले महीने की 28 जून को वह और उसके साथी बृजेश तिवारी द्वारा थाना गोमतीनगर, थाना कृष्णानगर , थाना विकासनगर में महिलाओं से चैन स्नैचिंग और बाली छीनने की घटना कारित की गई थी। जिसमें बृजेश तिवारी को आज थाना गोमतीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके हिरासत में लिया था, जिसमें अनुभव शुक्ला का नाम प्रकाश में आया था। इसके अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया गया तो इसके ऊपर तीस से करीब मुकदमे हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा इसके ऊपर एक लाख का ईनाम घोषित किया गया था।

घायल अभियुक्त के कब्जे से लूटा माल किया बरामद

आज इस एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया गया है। घायल अनुभव शुक्ला को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इसके पास से एक बाला और एक चैन और एक टिकाया, एक अवैध पिस्टल , एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

महिलाओं से छिनैती करने का लुटेरों ने सुबह का चुना समय

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 28 जून पहली घटना कृष्णानगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां अपर निजी सचिव (APS)विजन कुमार सिंह की पत्नी सुरुचि सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन लूट ली। सुरुचि सुबह मार्निग वाक पर निकली थी। इसके बाद गोमतीनगर में एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसकी चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

महिला घर से बाहर सुबह-सुबह फूल लेने निकली थी

महिला घर से बाहर सुबह-सुबह फूल लेने निकली थी। महिला का नाम पदमा पांडेय है जो कि विवेक खंड की रहने वाली है। तीसरी घटना विकास नगर की है, जहां दुकान पर बैठी महिला की बाली लूट ली गई।पकड़े गये अभियुक्त बृजेश तिवारी उर्फ विष्णु पुत्र मुकेश तिवारी निवासी देवकली रोड सुभाष नगर थाना सदर कोतवाली जनपद खीरी उम्र 24 वर्ष के पास से एक कान की बाली , एक चैन का टुकडा व 1,250 रुपये नकद व  एक। चोरी की बाइक बरामद किया है।पकड़े गए अभियुक्त ने तीनों घटना को कबूल कर लिया है। इसका एक साथी अभिनव शुक्ला उर्फ राजा फरार था, जो शाम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की पहल: कानून-व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार”

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button