होमउप्र न्यूज़पहले से जागे होते तो आज पूरी दुनिया में होता हिन्दुओं का...

पहले से जागे होते तो आज पूरी दुनिया में होता हिन्दुओं का राज : प्रवीण तोगड़िया

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के शहजादी सराय में आयोजित देश व्यापी प्रवास कार्यक्रम में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत देश में 2300 वर्ष तक निरंतर हमले सहने के बाद ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए अब हिंदू जाग गए हैं। अब उन्हें क्या करना है यह समझाने के ‌लिए वह निकले हैं। उन्होंने कहा कि सिंकदर के पहले हजारों वर्षों तक भारत पर किसी ने हमला करने का साहस नहीं किया था। सिकंदर के बाद निरंतर हमले हो रहे हैं।

अब सवाल यह है कि हम शौर्यवान थे तो हारे क्यों। हारे इसलिए एक जगह नहीं एकत्र नहीं थे। सोमनाथ, गुजरात, राजस्थान और चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमला इसका उदाहरण है।आगे कहा कि इस ऐतिहासिक गलती को हमने ठीक किया और फिर राम मंदिर के लिए एक हो गए। पूरे देश के 100 करोड़ हिंदू जाग गए। जागने के दो बड़े परिणाम आए। पहला अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना शुरू हुआ। देश में उस समय तक मंदिर टूटे थे लेकिन छह दिसंबर को मस्जिद टूटी और मंदिर बन गया। पहले से जागे होते तो पूरी दुनिया में हिंदूओं का राज होता।

तोगड़िया बोले-पूरे भारत के हिन्दुओं की रक्षा का सुरक्षा कवच देंगे

दुनिया छोड़कर चले जाओ वो हिन्दुओं के नर संहार का दिन था,19 जनवरी 1990 का दिन कभी नहीं भूलेंगे और हम कभी माफ नहीं करेंगे। देश हमारा और हमारे बाप दादा के घर में हमकों मारकर भगा रहे हो। यह हिन्दुओं का गुनाह क्या था। काेई गुनाह नहीं था। याद रखिये आपका भी कोई गुनाह नहीं है। हिन्दू होने के लिए उनको कश्मीर घाटी का घर छोड़ा पड़ा। दुर्भाग्य की बात है कि आज 32 साल हो गए कोई भी सरकार उनका घर नहीं दिला सकी।

इस बीच कईयों की सरकार आकर चली गई। दर्द इतना है कश्मीर के दुखी हिन्दुओं को आपने उनका घर वापस नहीं दिलाया। क्या कल हमसे भी हमारे घर छीने जाएंगे। हमसे हमारे घर छीने जाएंगे तो कोई नहीं दिला पाएगा। यदि चार लाख को उनका वापस घर नहीं दिला पाए तो सौ करोड़ को घर क्या दिलाओंगे। उठो मेरे भाई मेरे झंडे के नीचे। हम अकेले कश्मीर ही नहीं पूरे भारत के हिन्दुओं को सुरक्षा का कवच देंगे।आपकी घरों की रक्षा का और सबकी घरों की रक्षा का संघर्ष है। इस संघर्ष में सभी जुड़िये।

हर दिन पांच हिन्दुओं को फोन करने का दिलाया संकल्प

हम सौ करोड़ हैं बीरों के पुत्र है। हम फिर से समृद्धि प्राप्त करेंगे, पर समृद्धि लूटने वाली बाबर की औलाद को इस धरती पर सर नहीं उठाने देंगे। एक हिन्दू के लिए उनकी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए वह अकेला नहीं हम करोड़ों को हिन्दुओं को खड़ा करेंगे। यह करने के लिए इस शहर के हर वार्ड में हमारी समिति गांव में समिति बनेगी। राममंदिर अभियान में जिस प्रकार से आप लोग जुड़े थे उसी प्रकार इसमें जुड़िये। गांवों तक हमार संगठन पहुंच चुका है।

हम पांच करोड़ हिन्दू परिवार में जाएंगे। कुशल पूछेंगे, राशन देंगे, डॉक्टर व अधिवक्ता देंगे। हिन्दू हेल्प लाइन देंगे। उनकी परिवार की सुरक्षा देने के लिए एक हिन्दू को सैकड़ों हिन्दू को खड़ा करेंगे। हिन्दुत्व के लिए हर दिन पांच लोगों को फोन करुंगा। सप्ताह में सात लोगों के घर में जाकर हिन्दुत्व की बात करुंगा। बड़े महलों वाले अपने घरों में हर मंगलवार को एकत्रकर हनुमान चालिसा का पाठ करेंगे। बच्चों को पढ़ने में आगे बढ़ाकर धर्म का संस्कार देंगे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments