smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेश

शहीद पथ पर दिन में केवल छह घंटे ही चल सकेंगे छोटे भारी वाहन

Meenakshi
जुलाई 7, 2025 2 Mins Read
0 Comments

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के शहीद पथ पर होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए कामर्शियल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया गया था लेकिन यातायात विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब शरीद पथ पर दिन में केवल छह घंटे छोटे कॉमर्शियल वाहनों को चलने की अनुमति रहेगी। इसके लिए बकायदा निर्देश जारी कर दिया गया है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात रहने वाली ट्रैफिक सिपाहियों को भी निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय के बाद अगर कोई काॅमर्शियल वाहन शहीद पथ से गुजरे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दो साल पहले हुए हादसे के बाद से रोक दिए गए थे सभी काॅमशियल वाहन

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि रविवार को उनकी व्यापारियों के साथ एक बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि अब शहीद पथ पर सुबह 11 बजे शाम पांच बजे तक छोटे भारी वाहनों को चलने की अनुमति रहेगी। इसके बाद कोई छोटे भारी वाहन शहीद पथ पर नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसके बाद से शहीद पथ पर सभी प्रकार के कॉमर्शियल वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

व्यापारियों की दिक्कत को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने लिया निर्णय

बीते कुछ महीने से व्यापारियों की मांग पर छोटे कॉमर्शियल वाहन जैसे पिकअप, डाला का चलाने की मांग कर रहे थे। व्यापारियों का कहना था कि छोटे कामर्शियल वाहनों के रोक से उनके व्यापार में दिक्कत आ रही है। माल ढुलाई का खर्चा उनका बढ़ गया है। व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया गया कि सुबह व शाम को जब पीक आॅवर होता है तो ऐसे समय में छोटे काॅमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे। केवल सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक ही छोटे कॉमर्शियल वाहनों को शहीद पथ पर चलने की छूट प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Tags:

#commercial vehicle ban Lucknow#Commercial Vehicle Restriction#DCP Traffic Kamlesh Dixit#Hindi News#lucknow news#Lucknow traffic news#national news#pickup vehicle rule Lucknow#road safety measures#Shaheed Path accident control#Shaheed Path traffic restriction#small heavy vehicle timing#traffic regulation Uttar Pradesh

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 20 से अधिक घायल
  • वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से भीषण तबाही, हजारों मौत की आशंका
  • वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, इमारतें ढहीं, राहत-बचाव अभियान तेज
  • कोचिंग अग्निकांड : “मेरा बेटा अपाहिज भी हो जाता तो उसे सीने से लगाकर रखती…”
  • बहराइच में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम घायल, दो साथी फरार

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!