लोक अदालत नहीं दे सकती तलाक पर फैसला : हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाले फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि लोक अदालत या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) को तलाक की डिक्री देने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि विवाह विच्छेद (तलाक) का आदेश केवल सक्षम परिवार न्यायालय ही पारित कर … Read more

कंटेनर में समाई कार, महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत, पांच जिंदगी की जंग लड़ रहे

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से इतनी जोरदार तरीके से टकराई कि वह कंटेनर के पिछले हिस्से में समा गई। टक्कर के बाद कंटेनर चालक करीब 50 मीटर तक कार को … Read more

आईपीएस राजीव कृष्ण बने यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी, सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश को अपना स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मंजूरी के बाद वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। … Read more

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला

फिरोजाबाद। डेढ़ साल की उम्र में कोई बच्चा दुनिया को ठीक से पहचान भी नहीं पाता। उसकी दुनिया मां की गोद, खिलौनों की मुस्कान और परिवार के प्यार तक सीमित होती है। लेकिन फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ वर्षीय आरव की जिंदगी एक ऐसी दरिंदगी का शिकार हो गई, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया … Read more

लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 एसीपी, 3 इंस्पेक्टर और एक एसआई के तबादले

लखनऊ। राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में तीन एसीपी, तीन इंस्पेक्टर और एक उपनिरीक्षक के तबादले किए गए हैं। हालिया घटनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण … Read more

लखनऊ में अंतरराज्यीय लूट-छिनैती गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी की कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम (दक्षिणी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लूट और छिनैती करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के … Read more

युवती से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का आरोपी ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी की राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, अभद्रता और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे ऑटो चालक सनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में … Read more

वाराणसी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट वाराणसी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 325 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये … Read more

शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था गंभीर संकट में

लखनऊ । विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि शीर्ष प्रबंधन के एकतरफा एवं अव्यावहारिक निर्णयों ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को गंभीर संकट में डाल दिया है। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्याओं से परेशान हैं और बिजली कर्मी अत्यधिक कार्यभार, संसाधनों की कमी तथा उत्पीड़नात्मक … Read more

कानून व्यवस्था पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, देर रात अफसरों की क्लास; लखनऊ में ACP-SHO समेत कई अधिकारी हटाए गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और अपराध नियंत्रण में अपेक्षित सुधार न होने पर मुख्यमंत्री ने देर रात उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर फील्ड अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराज़गी जताई। बैठक में कई … Read more