होम देश प्रदेश पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
19

7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे मोदी, 2014 से संभाल रहे प्रधानमंत्री पद

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और इसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। नरेंद्र मोदी का यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और लगातार तीन बार इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। अब आज पीएम मोदी दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवा यात्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा शामिल होंगे। सेवा संकल्प यात्रा’ की शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर हुई थी।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दी बधाई

इस खास मौके पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल पूरे करने पर बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में मोदी की यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को पूरे देश के मिशन में बदलने का काम किया है। इस सफर की दिशा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से तय हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा-‘असीम खुशी’ का अवसर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 साल के राजनीतिक सफर को पूरे देश के लिए ‘असीम खुशी’ का अवसर बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और लगातार भारत की पहचान, गौरव और सम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम किया।

निर्मला सीतारमण ने दी बधाई

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे करने पर एक्स पर लिखा कि 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 25 साल पूरे होने का सफर याद किया जा रहा है। सीतारमण ने कहा कि उस समय तक पीएम मोदी ने कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला था और उन्होंने मेहनत करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने पीएम मोदी को समर्पित और भ्रष्टाचार से दूर नेता बताया। सीतारमण ने कहा कि बीजेपी में बिना राजनीतिक परिवार, विरासत या पैसे के भी किसी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और यह लोकतंत्र के लिए मजबूत संदेश है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर