होम उप्र न्यूज़ मेरठ में खौफनाक वारदात: कॉफी पिलाकर पति को किया बेहोश, फिर चाकू...

मेरठ में खौफनाक वारदात: कॉफी पिलाकर पति को किया बेहोश, फिर चाकू से हमला

0
14

दूसरी महिला से अफेयर के शक में वारदात का आरोप, चीख सुनकर पहुंचीं मां-बहन; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पत्नी हिरासत में

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में एक युवक ने अपनी पत्नी पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश करने और फिर चाकू से उसके निजी अंग पर कई वार करने का आरोप लगाया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी पत्नी घर से निकल चुकी थी। परिजन घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव रोकने और क्षतिग्रस्त हिस्से को जोड़ने का प्रयास किया।

शक और विवाद के बाद हमले का आरोप

जानकारी के अनुसार, जैद गार्डन निवासी युवक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। युवक का आरोप है कि पत्नी उस पर शक करती थी। दंपती की कोई संतान नहीं है और दूसरी शादी को लेकर भी उनके बीच विवाद होने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस के मुताबिक महिला को अपने पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था।

आरोप है कि इसी विवाद के बाद पत्नी ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से पति को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवक के बेहोश होने के बाद उसके निजी अंग पर चाकू से कई वार किए गए। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और दर्द से चीखने लगा।

चीख सुनकर पहुंचीं मां और बहन

युवक की आवाज सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि परिजनों के पहुंचने से पहले ही महिला घर से निकल गई थी। इसके बाद परिजन घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के जरिए रक्तस्राव रोकने और क्षतिग्रस्त हिस्से को जोड़ने की कोशिश की गई।घायल युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को जैद गार्डन में एक महिला ने अपने पति के निजी अंग पर चाकू से हमला किया। महिला को पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। अधिकारी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया गया है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना में लगाए गए आरोपों और विवाद की पूरी परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर