होम देश प्रदेश महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों...

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

0
17

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा के पास अविनाश दादा बंसोडे के पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। माजलगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, माजलगांव निवासी गजानन रामदास के परिवार के छह लोग कार से तुलजापुर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान शिंदेवाड़ी फाटा के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एसटी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार गजानन रामदास समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल माजलगांव ग्रामीण पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : मेरठ सांप कांड में खौफनाक साजिश का अंत! पति की हत्या कर सांप से कटवाया, पत्नी और प्रेमी को फांसी

यह भी पढ़े : यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

यह भी पढ़े : टेस्ला की उड़ने वाली कार का कमाल, हवा में पलटी और फिर सुरक्षित उतरी रोडस्टर

यह भी पढ़े : 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर