होम उप्र न्यूज़ प्रयागराज में 20 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज में 20 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

0
27

एएनटीएफ की कार्रवाई में 22.850 किलोग्राम गांजा, मोबाइल और नकदी मिली; तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी

प्रयागराज। एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट प्रयागराज ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 22.850 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने गांजे के साथ मोबाइल फोन, 360 रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक और स्टील का तराजू, पीतल का बाट, कैंची, चाकू तथा लाइटर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सप्पू जायसवाल पुत्र स्वर्गीय मुन्नू लाल जायसवाल के रूप में हुई है। वह प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र स्थित महाबीरन गली, जालिम सिंह का हाता का निवासी है। उसे 12 अक्टूबर 2026 को दारागंज थाना क्षेत्र के पुरापड़ाईन झोपड़पट्टी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

दारागंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा

एएनटीएफ की कार्रवाई के बाद दारागंज थाना, कमिश्नरेट प्रयागराज में मुकदमा अपराध संख्या 120/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई।

सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर बेचने का दावा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से गांजे की अवैध सप्लाई का काम कर रहा था। उसके कथन के अनुसार, उसका साथी गांजा सस्ते दामों पर खरीदकर लाता था। इसके बाद दोनों गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। इससे होने वाले मुनाफे को दोनों आपस में बांट लेते थे।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गांजे की सप्लाई से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

गांजे के साथ तौलने के उपकरण भी बरामद

एएनटीएफ टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 22.850 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक स्टील का तराजू, 10 ग्राम का पीतल का बाट, एक कैंची, एक चाकू, एक लाइटर और 360 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एएनटीएफ और दारागंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट प्रयागराज की टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र प्रधान, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी शशि प्रकाश, मुख्य आरक्षी सत्येश राय, आरक्षी आशीष यादव और आरक्षी नीरज पाण्डेय शामिल रहे।कार्रवाई में दारागंज थाना पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी बलराम कुमार, आरक्षी नीरज कुमार और चालक आरक्षी अंशुल ने सहयोग किया।पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर