होम देश प्रदेश एशियन पैरा गेम्सः दूसरे दिन की शानदार शुरूआत, दीप्ति ने जीता गोल्ड,...

एशियन पैरा गेम्सः दूसरे दिन की शानदार शुरूआत, दीप्ति ने जीता गोल्ड, पावर लिफ्टिंग और शूटिंग में सिल्वर

0
30

नई दिल्ली । जापान के आईची-नागोया में जारी पैरा एशियाई खेलों में आज दूसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत कर ली है. दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, भारतीय पैरा पावरलिफ्टर अशोक कुमार मलिक ने एशियन पैरा गेम्स में शानदार वापसी करते हुए पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। साथ ही मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में रजत पर निशाना साधा।

दीप्ति जीवनजी को गोल्ड

दीप्ति जीवनजी ने एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में मंगलवार को 56.36 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना की 23 वर्ष की दीप्ति दो बार पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी है और 2024 में स्वर्ण जीता था, उन्होंने पैरालंपिक में भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। जापान की नीना कान्नो ने 58.92 सेकंड का समय निकालकर रीजत और अकाने कातो ने एक मिनट 00.26 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। टी-20 श्रेणी में बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं जिन्हें सूचना समझने, एकाग्रता बनाने और तकनीकी रणनीति पर अमल करने में दिक्कत होती है।

यह भी पढ़े : यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

शूटिंग में मनीष ने दिलाया सिल्वर

शूटिंग में मनीष ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। उन्होंने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पदक अपने नाम किया। पैरा गेम्स में भारतीय शूटर्स ने कमाल किया है। अब तक शूटिंग में भारत को एक गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल मिल चुके हैं।

पावरलिफ्टिंग में अशोक को सिल्वर

पावरलिफ्टिंग में अशोक गोल्ड मेडल चुक गए और उन्हें सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा है। उन्होंने पुरुषों की 65 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता।

यह भी पढ़े : मेरठ सांप कांड में खौफनाक साजिश का अंत! पति की हत्या कर सांप से कटवाया, पत्नी और प्रेमी को फांसी

टेबल टेनिस में एक और कांस्य

प्राची पांडे ने विमेंस सिंगल्स क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह सेमी-फाइनल में इराक की अल-दयेनी नजला से 0-3 से हार गईं, जिसमें इराकी ने 11-9, 11-2, 11-8 से जीत हासिल की। इससे पहले सोनलबेन पटेल ने महिला सिंगल्स क्लास 3 पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। फाइनल में सोनलबेन साउथ कोरिया की यून जियू से 0-3 से हार गईं। कोरियाई खिलाड़ी ने 11-7, 11-5, 11-6 से जीत हासिल की।

शॉटपुट में प्रवीण शर्मा को कांस्य

प्रवीण शर्मा ने पुरुषों की शॉट पुट F11 स्पर्धा में 13.86 मीटर के पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने छठे और आखिरी प्रयास में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और मेडल जीतने में सफल रहे।

रवि बेबी ने भी जीता कांस्य पदक

रवि बेबी सहाना ने एशियन पैरा गेम्स में विमेंस सिंगल्स क्लास 9 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह सेमी-फाइनल में चीन की माओ जिंगडियन से 0-3 से हार गईं। भारतीय खिलाड़ी को 8-11, 2-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरी चार में पहुंचने से यह पक्का हो गया कि वह नागोया से मेडल लेकर जाएंगी।

यह भी पढ़े : टेस्ला की उड़ने वाली कार का कमाल, हवा में पलटी और फिर सुरक्षित उतरी रोडस्टर

पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर

भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। उसके 22 पदक हैं। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। चीन 34 स्वर्ण, 23 रजत और 25 कांस्य समेत 82 पदक के साथ शीर्ष पर है। जापान के 31 पदक, ईरान के 15 पदक, दक्षिण कोरिया के 19 पदक और उज्बेकिस्तान के 30 पदक हैं।

यह भी पढ़े : 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर