होम उप्र न्यूज़ आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव में लापरवाही पर छह अधिकारी निलंबित होंगे, 16...

आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव में लापरवाही पर छह अधिकारी निलंबित होंगे, 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 पर कार्रवाई के निर्देश

0
40

लखनऊ। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में लापरवाही के मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान दो मतदान केंद्रों पर निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने में गंभीर चूक सामने आने के बाद आयोग ने छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दो पीठासीन अधिकारियों, तीन मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों सहित कुल 21 कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के दो मतदेय स्थलों पर पर्यवेक्षण में ढिलाई और मतदान केंद्रों के भीतर तथा आसपास उचित नियंत्रण नहीं रखे जाने की शिकायतों के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया।

दो मतदान केंद्रों पर सामने आई लापरवाही

जांच में मतदान केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था और नियंत्रण को लेकर गंभीर कमियां सामने आने की बात कही गई है। निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग का यह कदम चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

जारी जानकारी के अनुसार, छह अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दो पीठासीन अधिकारियों, तीन मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों में पांच हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं।निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया के तहत संबंधित कर्मियों की भूमिका और जिम्मेदारी पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बकरे की लाश जलाकर खुद को मुर्दा घोषित कराया, पत्नी ने की तेरहवीं; 18 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़े : नकली पोस्टर से विपक्षी एकता नहीं तोड़ पाएगी भाजपा: अखिलेश

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर