होम उप्र न्यूज़ यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

0
53

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य के 13 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इनमें चार मंडलायुक्त भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे सचिव, कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उप्र शासन तथा निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का मंडलायुक्त, शंभू कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से हटाकर बरेली का मंडलायुक्त और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, रविन्द्र को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रकाश बिंदु को सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ, भूपेंद्र एस चौधरी को मंडलायुक्त बरेली से सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज से श्रमायुक्त उप्र बनाया है।

संदीप कुमार काे सदस्य (न्यायिक) राजस्व, परिषद प्रयागराज से प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पुष्प राज सिंह को सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा से विशेष सचिव गृह नोएडा और डा. बलकार सिंह को आवास आयुक्त, उप्र आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा