होम उप्र न्यूज़ नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दो फायरकर्मियों की मौत

नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दो फायरकर्मियों की मौत

0
19

एसएमयूपीन्यूज,नोएडा। यूपी के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार की मध्य रात्रि को भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए पहुंचे पांच दमकल कर्मी आग बुझाते समय दीवार एवं लोहे की बीम गिरने की वजह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के चलते पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि को थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में स्थित आईएलजीआईएम कंपनी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का कार्य होता है उसमें आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। इसी दौरान कंपनी की साइट की एक दीवार एवं लोहे की बीम अचानक गिर गई। जिसके कारण फायर सर्विस के कर्मचारी मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार एवं फायरमैन रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर

उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आज तड़के को चिकित्सकों द्वारा फायरमैन रोहित यादव एवं मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीन कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है। उनका उपचार चल रहा है।मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। पुलिस इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा