होम उप्र न्यूज़ गाजियाबाद में महिला मनोचिकित्सक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में...

गाजियाबाद में महिला मनोचिकित्सक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में मौत

0
16

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-टू सोसाइटी में रहने वाली महिला मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल पांचवीं मंजिल से रविवार की शाम को कूद गई थी। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल यशोदा अस्पताल ले भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें देर रात को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि डॉ. हेमिका बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। वह अक्सर लोगों को सकारात्मक और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करती थीं।

कई बार सोसाइटी के निवासी मानसिक परेशानियों को लेकर उनसे सलाह लेने पहुंचते थे। वह उनसे किसी प्रकार का परामर्श शुल्क भी नहीं लेती थीं। उनके निधन से सोसाइटी के लोग स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि वह संवेदनशील एवं मददगार चिकित्सक थी। पति से तलाक के बाद डॉ. हेमिका ऑफिसर सिटी-टू सोसाइटी के एफ टावर की पांचवीं पर फ्लैट में अकेली रहती थीं। वह निजी अस्पतालों में विजिट कर मरीजों का उपचार करती थीं। उनके पिता डॉ. आर चंद्रा वरिष्ठ मनोचिकित्सक हैं। गाजियाबाद बस अड्डे के पास उनका क्लिनिक है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा