होम उप्र न्यूज़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर यूपी के इस जिले में नर्सरी...

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर यूपी के इस जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

0
20

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के मद्देनजर 03 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित किया है।

जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने रविवार रात्रि जारी किए पत्र में कहा कि प्रथम सोमवार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के द्वारा जनपद मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना में सुगमता एवं सुविधाओं तथा छात्राओं के हितों के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त विद्यालयों, संस्थाओं, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में 03 अगस्त सोमवार का अवकाश घोषित किया जाता है। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा