होम उप्र न्यूज़ मेरठ में STF का बड़ा एक्शन: 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार...

मेरठ में STF का बड़ा एक्शन: 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 साल से चला रहा था कारोबार

0
16

मेरठ।त्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मेरठ में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 अवैध 315 बोर के तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण, वेल्डिंग मशीन और अन्य सामान बरामद किया गया है।

एसटीएफ के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार बनाने और उनकी तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लालकुर्ती क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय से माल रोड जाने वाले रास्ते पर स्थित कूड़ाघर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर मौजूद है।

सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर आरोपी तजम्मुल पुत्र नसीम, निवासी खैरनगर, थाना देहलीगेट, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 21 अवैध 315 बोर के तमंचे, हथौड़ी, आरी के पत्ते, रेती, वेल्डिंग रॉड, शिकंजा, वेल्डिंग मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध तमंचे बनाने और उनकी सप्लाई का कारोबार कर रहा था। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक तमंचा 4,000 से 5,000 रुपये में बेचता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में अपने भाई के किराए के मकान में तमंचे तैयार करता था और उन्हें मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में सप्लाई करता था।

एसटीएफ ने बताया कि तजम्मुल पहले भी वर्ष 2022 में 37 अवैध तमंचों के साथ मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से गिरफ्तार हो चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से अवैध हथियारों का कारोबार शुरू कर दिया था।

आरोपी के खिलाफ थाना लालकुर्ती, मेरठ में आर्म्स एक्ट की धारा 5/7/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है, ताकि अवैध हथियार तस्करी के इस गिरोह का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा