होम दुनिया आखिरी वक्त पर टला ईरान पर हमला! ट्रंप के फैसले से टला...

आखिरी वक्त पर टला ईरान पर हमला! ट्रंप के फैसले से टला बड़ा युद्ध

0
19

एसएमयूपीन्यूज, डेस्क। पश्चिम एशिया एक बार फिर बड़े युद्ध से बच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध टालने का एलान कर दिया है। शुक्रवार को खबर आई थी कि अमेरिका और इजरायल ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों को पश्चिम एशिया से कभी भी निकलने के लिए तैयार रहने की सलाह तक दे दी, जिसके बाद मामला गंभीर माना जा रहा था। लेकिन ट्रंप ने शनिवार रात (अमेरिकी समयानुसार) कहा कि वह ईरान और मध्य पूर्व के दूसरे देशों के कहने पर हमले को रद्द कर रहे हैं।

ट्रंप ने क्यों टाला हमला?

ट्रंप ने हमले पर यूटर्न लेते हुए कहा कि यह फैसला बातचीत में हुई प्रगति को देखते हुए लिया गया है। ट्रंप ने दावा किया कि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन उन्होंने ईरान और मिडिल ईस्ट के अन्य देशों के अनुरोध को मान लिया है जिसमें कहा गया है कि किसी भी हमले को रोक दिया जाए, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।

हमले से पहले बढ़ी सऊदी की चिंता

इससे पहले, ईरान ने भी साफ चेतावनी दी कि अगर हमला हुआ तो जवाब सिर्फ अमेरिका या इजरायल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सऊदी अरब, यूएई, कतर और पूरे खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ठिकाने निशाने पर होंगे। यानी जितनी धमकी अमेरिका दे रहा था, उससे ज्यादा धमकी ईरान ने भी दे दी थी। इसके बाद सबसे ज्यादा बेचैनी सऊदी अरब में बढ़ी। आखिरकार क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीधे बात की और तनाव कम करने की अपील की। अब ट्रंप ने फिलहाल हमला टालने का ऐलान कर दिया है।

सऊदी ने अमेरिका से क्यों हमले नहीं करने की अपील की?

दरअसल सऊदी अरब को आशंका थी कि अगर अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचे या अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला करता है, तो तेहरान जवाबी कार्रवाई में सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के कई लॉजिस्टिक और हथियार ठिकानों पर अमेरिकी कार्रवाई में साथ दिया था। हालांकि, रियाद लगातार अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत से विवाद का समाधान करने पर जोर दे रहा था। इसी क्रम में सऊदी रक्षा मंत्री और क्राउन प्रिंस के भाई खालिद बिन सलमान बुधवार को वॉशिंगटन पहुंचे थे। उन्होंने ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से अलग-अलग मुलाकात कर ईरान रणनीति पर चर्चा की।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा