होम उप्र न्यूज़ 3 अगस्त से लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट! विधानसभा सत्र के दौरान कई...

3 अगस्त से लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट! विधानसभा सत्र के दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन लागू

0
26

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र-2026 की शुरुआत 3 अगस्त से होने जा रही है। सत्र के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 3 अगस्त से विधानसभा सत्र समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विधानसभा, राजभवन, हजरतगंज, जीपीओ और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सामान्य वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रूट से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार से रहेगी

-बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
-डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
-रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
-संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

  • केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही जा सकेगे, बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे।
  • सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।
    -परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

केवल इन वाहनों की रहेगी छूट

विधानसभा सत्र के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक आवागमन मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा