होम उप्र न्यूज़ कांवड़ यात्रा के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, भारी वाहनों की...

कांवड़ यात्रा के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

0
21

सोमवार शाम तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

एटा। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात के भारी दबाव को देखते हुए एटा प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 12वीं तक के विद्यालय शनिवार और सोमवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शुक्रवार रात से सोमवार शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, सोरों और कछला घाट से गंगाजल लेने आने वाले कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा, ताकि कांवड़ यात्रा प्रभावित न हो और आम लोगों को भी कम से कम परेशानी हो।

अगस्त में इन तिथियों पर लागू रहेगा डायवर्जन

प्रशासन ने बताया कि यह व्यवस्था केवल इस सप्ताह ही नहीं, बल्कि 7 से 11 अगस्त, 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक भी प्रत्येक शुक्रवार रात से सोमवार शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।

एटा-कासगंज मार्ग रहेगा वन-वे

कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे घोषित किया गया है। वहीं अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

स्कूलों ने भी घोषित किया अवकाश

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में संभावित भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए कई प्रमुख स्कूलों ने भी शनिवार और सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इन मार्गों से संचालित होंगे वाहन

अलीगढ़ और पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे।
फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर गुजरेंगे।
बदायूं और बरेली जाने वाले भारी वाहनों को ओन घाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजा जाएगा।
मैनपुरी से अलीगढ़ जाने वाले वाहन एटा बाईपास का उपयोग करेंगे।
कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे।
शिकोहाबाद से एटा आने वाले वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे।
टूंडला से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर बदायूं-बरेली की ओर भेजे जाएंगे।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा