होम देश प्रदेश कमर्शिलयल गैस सिलेंडर की कीमत हुई कम, 202 रुपये घटे दाम, क्या...

कमर्शिलयल गैस सिलेंडर की कीमत हुई कम, 202 रुपये घटे दाम, क्या पेट्रोल-डीजल भी देंगे राहत?

0
14

नई दिल्ली । अगस्त के पहले दिन अच्छी खबर आई है। देशभर के कारोबारियों, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत की खबर है। देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल की कीमत में 209 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कटौती के बाद कितनी हुई कीमत?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस कटौती के बाद कोलकाता में अब इसका रेट 2,872.50 रुपये रह गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव की सूचना नहीं है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये की कमी हुई है। अब इसकी नई कीमत 2738 रुपये रह गई है। इससे पहले दिल्ली में इसका दाम 2930 रुपये था। पटना में इस सिलेंडर की कीमत 3018 रुपये रह गई है। वहां पहले इसकी कीमत 3227 रुपये थी।

जुलाई में भी घटी थी कीमतें

इससे पहले बीते एक जुलाई को भी 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई थी। तब दिल्ली में इसके दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। उस समय भी घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस साल कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव

साल 2026 में इंडेन (इंडियन ऑयल) 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी में दिल्ली में इसकी कीमत 1,691.50 रुपये थी, जो फरवरी, मार्च और अप्रैल में बढ़ते हुए मई में रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये और जून में 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई। इसके बाद जुलाई में तेल कंपनियों ने 183.50 रुपये की कटौती कर कीमत 2,930 रुपये कर दी और अब अगस्त में फिर 202 रुपये की कमी के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर 2,728 रुपये का हो गया है। यानी जून के मुकाबले अब दिल्ली में कुल 385.50 रुपये की राहत मिल चुकी है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम स्थिर रखे गए हैं। नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये बनी हुई है। इससे पहले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मार्च और जून में कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था। मार्च में 60 रुपये और जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR