होम देश प्रदेश “सावधान रहें…” राहुल गांधी की मोदी सरकार को चेतावनी, Gen Z और...

“सावधान रहें…” राहुल गांधी की मोदी सरकार को चेतावनी, Gen Z और छात्रों के मुद्दे पर बोला बड़ा हमला

0
24

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने फिर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है और देश के भविष्य यानी Gen Z के साथ संभलकर व्यवहार करने को लेकर सावधान किया है।

राहुल गांधी ने किसे कहा भारत का अतीत?

संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष सड़क से लेकर संसद तक सरकार पर हमलावर है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में पहले इस मुद्दे को उठाया, अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घेरा है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘पीएम मोदी और अमित शाह, आप जेन जी को धमकाकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनके हाथ-पैर तोड़े। अब एफआईआर कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवा रहे हैं। आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, इसे लेकर सावधान रहें।’

अमित शाह पर दिए बयान को लेकर मापी मांगने से इनकार

इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें लोकसभा में अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि उनसे कहा गया कि अगर वे गृहमंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांग लें तो उन्हें बोलने दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। एक छात्र की आंख में पैलेट लग गया है और उसकी रोशनी जाने का खतरा है। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने एम्स का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है जिसमें पैलेट लगना कन्फर्म हुआ है।

अमित शाह को बताया था जिम्मेदार

इससे पहले राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि अमित शाह के आदेश पर छात्रों पर कार्रवाई हुई। राहुल गांधी ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाते हुए कहा था, ‘पैलेट गन का इस्तेमाल उनकी जानकारी के बिना नहीं हो सकता। मैंने खुद संसद में अमित शाह को पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात करते देखा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को भी लगातार फोन आ रहे थे। इसका मतलब सरकार को पता था कि सड़क पर क्या हो रहा है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा