होम उप्र न्यूज़ 27 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, पति...

27 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, पति ने स्टेशन पर पकड़ा… फिर खुद कराई दोनों की शादी

0
26

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 47 वर्षीय तीन बच्चों की मां अपने से 27 साल छोटे 20 वर्षीय युवक के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ चली गई। चार महीने बाद जब पति ने दोनों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया तो उसने पत्नी से घर लौटने की गुहार लगाई, लेकिन जवाब सुनकर वह भी सन्न रह गया।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव निवासी जीवनाथ राजभर की शादी करीब 25 साल पहले सरिता राजभर से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। जीवनाथ दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं। उनके अनुसार, उनकी पत्नी की पहचान ट्रेन में मूंगफली बेचने वाले 20 वर्षीय अजय गुप्ता से हुई थी। बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।जीवनाथ ने बताया कि अप्रैल में वह काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। कुछ दिनों बाद सूचना मिली कि उसकी पत्नी घर छोड़कर गायब हो गई है। उसने गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी।

मंगलवार को चार महीने बाद जीवनाथ ने पत्नी और उसके प्रेमी को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर देख लिया। उसने पत्नी से बच्चों और परिवार का हवाला देकर घर लौटने की अपील की, लेकिन महिला ने साफ शब्दों में कहा कि अब वह अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताएगी।स्टेशन पर कुछ देर तक तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को भी चौंका दिया। पति दोनों को सीधे रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया और उनकी कोर्ट मैरिज करा दी। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला ने प्रेमी को जयमाला पहनाई और युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब महिला ने अपने तीनों बच्चों को साथ रखने से भी इनकार कर दिया। उसने कहा कि बच्चे उसके पहले पति के हैं और उनकी जिम्मेदारी भी वही निभाएगा। पति जीवनाथ का आरोप है कि पत्नी पहले भी झूठे मामलों में उसे सात-आठ बार जेल भिजवा चुकी है। उसका कहना है कि उसे अपनी जान का डर था, इसलिए उसने दोनों की शादी करा दी। अब उसके सामने बच्चों की परवरिश और समाज के तानों का सामना करने की चुनौती है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा