होम दुनिया राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, दिलीप गावित ने रचा इतिहास,...

राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, दिलीप गावित ने रचा इतिहास, श्रीशंकर ने फिर जीता रजत

0
24

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय एथलेटिक्स दल ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में तीन और पदक डाल दिए। पैरा एथलेटिक्स में दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत को ऐतिहासिक डबल पोडियम दिलाया। वहीं स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के पोडियम पर जगह बनाई।

पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप गावित ने 10.71 सेकेंड का समय निकालते हुए न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

दिलीप गावित का सफर संघर्षों से भरा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के तोरण डोंगरी गांव के किसान परिवार में जन्मे दिलीप ने बचपन में एक हादसे में अपना दाहिना हाथ गंवा दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पैरा एथलेटिक्स में देश का नाम रोशन किया। इससे पहले वह इंडिया ओपन, नई दिल्ली ग्रां प्री और 2022 एशियाई पैरा खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

वहीं, पुरुषों की लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने अपने दूसरे प्रयास में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने बर्मिंघम 2022 में जीते गए रजत पदक की सफलता को दोहराते हुए लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता। स्वर्ण पदक जमैका के ताजे गेल ने 8.15 मीटर की छलांग के साथ जीता, जबकि स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकेंज़ी को कांस्य पदक मिला। भारत के लोकेश सत्यनाथन ने भी 7.97 मीटर की छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया।

भारत के लिए यह राष्ट्रमंडल खेल 2026 में एक और यादगार दिन रहा। दिलीप गावित का स्वर्ण, मोहम्मद बासिल का रजत और मुरली श्रीशंकर का रजत पदक भारतीय एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स की लगातार बढ़ती ताकत का प्रमाण है। इन उपलब्धियों के साथ भारत ने पदक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा