होम देश प्रदेश संसद में गूंजी Gen Z की भाषा, पेपर लीक बिल पर बहस...

संसद में गूंजी Gen Z की भाषा, पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान ‘Delulu’ और ‘FOMO’ की एंट्री

0
15

नई दिल्ली । देश का माहौल तेजी से बदल रहा है। पीढ़ियां बदलती हैं तो वह अपने साथ कुछ नया चलन लेकर आती हैं। ये दौर Gen Z का है। Gen Z इन दिनों सुर्खियों में हैं। Gen Z का जिक्र आता है तो सबसे पहले उनके शब्दकोश की याद आती है। आज का युवा नए नए शब्दों का इस्तेमाल अपनी भाषा में कर रहा है, जो पिछली पीढ़ियों के लिए समझना कुछ मुश्किल है। हालांकि, पिछड़ी पीढ़ी भी Gen Z की भाषा का इस्तेमाल करना सीखने लगी है। इसकी झलक लोकसभा में देखने को मिली।

Gen Z की भाषा में विपक्ष पर निशाना

मंगलवार को लोकसभा में Gen Z भाषा का इस्तेमाल हुआ, जब सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के कई सांसदों ने एंटी-पेपर लीक अमेंडमेंट बिल पर बहस के दौरान उनकी भाषा का इस्तेमाल किया। लोकसभा में मंगलवार को परीक्षा में पेपर लीक और शिक्षा सुधार से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। बहस के दौरान नेताओं ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर Gen Z की भाषा का इस्तेमाल करते हुए विपक्ष पर सीधा निशाना साधा।

राहुल FOMO के शिकार हैं- एकनाथ शिंदे

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शिवसेना एमपी एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के बाहर 20 जुलाई को हुए धरने का मज़ाक उड़ाने के लिए Gen Z शब्दों का इस्तेमाल किया। शिंदे ने विपक्ष के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले विपक्ष MIA (Missing in Action) था, यानी कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा था। फिर जब युवा प्रदर्शन करने लगें तो उन्हें FOMO (Fear of Missing Out) हुआ, इसलिए प्रदर्शन करने पहुंच गए। आखिर में वे Delulu (Delusional) हो गए और सोच बैठे कि छात्र उनके साथ आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

तेजस्वी सूर्या का “Delulu” वाला तंज

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष को यह मानने के लिए “भ्रमित” बताया कि युवा उनका समर्थन कर रहे हैं। सूर्या ने कहा कि विपक्ष यह सोच रहा है कि देश का युवा उसके साथ है, लेकिन इससे बड़ा “Delulu” (यानी भ्रम में रहना) कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि आज का छात्र राजनीति नहीं, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहता है। इसलिए “Fix the source code to fix the system” यानी सिस्टम को ठीक करना है तो जड़ से सुधार करना होगा।

बांसुरी स्वराज का “Modi clocked it”

नई दिल्ली सीट से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने भी कांग्रेस पार्टी पर हमला करने के लिए Gen Z के पॉपुलर शब्द ‘क्लॉक इट’ का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब है किसी चीज़ पर ध्यान देना या आवाज़ उठाना। जहां कांग्रेस ने पॉलिसी में कमी पैदा की, मोदी ने, अगर मैं Gen Z की भाषा उधार लूँ, तो “Modi clocked it” उसे ठीक किया और एक समाधान निकाला। विपक्ष ने सिर्फ़ राजनीतिक मौकापरस्ती की।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा