smupnews

सलमान खान के पिता को धमकी देने वाला इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की गाजीपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद शाहरुख को गिरफ्तार किया है, जो चेन लूट की एक वारदात में वांछित था। आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उसके खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, बमबाजी समेत करीब 20 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं, वह वर्ष 2018 में अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके निजी सहायक को धमकी देने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।

इरम स्कूल के पास एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी

गाजीपुर थाना प्रभारी राजेश मौर्या के अनुसार, तीन सप्ताह पहले इंदिरानगर स्थित इरम स्कूल के पास एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम बंधा रोड स्थित मजार के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी।पुलिस ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रयागराज के शाहगंज निवासी मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और करीब आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

जांच में सामने आया कि शाहरुख एक कुख्यात अपराधी

पुलिस जांच में सामने आया कि शाहरुख एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ प्रयागराज के शाहगंज, करेली, खुल्दाबाद और धूमनगंज थानों में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रंगदारी मांगना, हत्या का प्रयास, बमबाजी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2018 में शाहरुख ने अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके निजी सहायक को फोन पर धमकी दी थी। इस मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। इसके अलावा अगस्त 2019 में उसने एक कारोबारी हमदान पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था।शाहरुख खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी बताकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश करता था।

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

ऑडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

वर्ष 2023 में उसका एक ऑडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में वह माफिया के लिए जान देने और जान लेने जैसी बातें करता सुनाई दिया था, जबकि तस्वीर में वह कार के भीतर खुलेआम रिवॉल्वर लहराते नजर आया था।पुलिस का कहना है कि आरोपी कई बार पुलिस मुठभेड़ों और अभियानों के दौरान गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो जाता था। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।गाजीपुर पुलिस का कहना है कि राजधानी में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *