smupnews

“मुझे मार डालेंगे…”मेरठ में 12वीं की छात्रा की हत्या ने खोले हैवानियत के राज, सौतेली मां और पिता बने कातिल

मेरठ। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में हुई 12वीं की छात्रा खुशी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटी ने अपने परिजनों से पहले ही जान का खतरा बताया था, आखिरकार उसी की उसके पिता और सौतेली मां ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी।

खुशी की हत्या कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था

पुलिस जांच में सामने आया है कि खुशी की हत्या कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि आरोपी पिछले तीन दिनों से उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। वारदात वाली रात पिता कपिल शर्मा नाइट ड्यूटी से घर लौटा। घर में सबकुछ सामान्य दिखाने के बाद सो रही बेटी के मुंह पर तकिया रख दिया, जबकि सौतेली मां पिंकी ने उसके पैर पकड़ लिए। दोनों तब तक नहीं रुके, जब तक खुशी की सांसें थम नहीं गईं।

“कछुआ टूट गया था, इसलिए तीन दिन भूखा रखा”

खुशी के ननिहाल पक्ष और सोसाइटी के लोगों ने जो खुलासे किए, वे दिल दहला देने वाले हैं। पड़ोसियों के मुताबिक खुशी को अक्सर घर में बंद रखा जाता था। एक महिला ने बताया कि घर में रखा सजावटी कछुआ टूटने पर खुशी को डंडे और बेलन से पीटा गया और तीन दिन तक खाना नहीं दिया गया।सोसाइटी के लोगों का कहना है कि कपिल और पिंकी जब भी बाहर घूमने जाते थे, खुशी को फ्लैट में बंद कर जाते थे। इसके बावजूद वह सभी को मुस्कुराकर नमस्ते करती थी।

“मौसी… वो मुझे मार डालेंगे”

मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा खुशी की ऑडियो रिकॉर्डिंग से हुआ। बताया जा रहा है कि घर वाले उसे मोबाइल तक इस्तेमाल नहीं करने देते थे। वह स्कूल बस में किसी से मोबाइल मांगकर अपनी मौसी से बात करती थी। रिकॉर्डिंग में वह डरी हुई आवाज में कह रही थी कि घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे हैं और उसे अपनी जान का खतरा है।

हत्या के बाद शव लेकर पहुंचे बृजघाट

वारदात के बाद आरोपी बेटी के शव को कार में रखकर बृजघाट ले गए और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। जब ननिहाल पक्ष को सूचना मिली और उन्होंने सवाल उठाए तो आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई।

मां की मौत भी बनी रहस्य

खुशी के मामा ने दावा किया कि वर्ष 2017 में उसकी मां प्रीति की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिवार का आरोप है कि उस मौत के पीछे भी कपिल का हाथ था। इतना ही नहीं, पिंकी की सात महीने की बेटी की भी दो साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

पुलिस जांच में कई बड़े खुलासों की उम्मीद

पुलिस ने आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में इस्तेमाल तकिया बरामद कर लिया गया है। अब पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग, पड़ोसियों के बयान और पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उस मासूम की दर्दनाक कहानी बन गया है, जो अपने ही घर में कैद होकर रोज प्रताड़ना झेल रही थी।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *