होमउप्र न्यूज़पीएसी महानिदेशक ने किया मथुरा दौरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का...

पीएसी महानिदेशक ने किया मथुरा दौरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पीएसी के महानिदेशक ने गुरुवार को मथुरा जनपद का दौरा कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

जवानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश बिंदुओं, निगरानी प्रणाली और तैनात जवानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा में लगे अधिकारियों और जवानों को उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके बाद महानिदेशक ने रांची बांगर स्थित पीएसी कैंप का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बैरकों, कोत (शस्त्रागार) और विशेष सुरक्षा बल (SSF) के बैरकों का निरीक्षण किया।

कैंप परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान जवानों के रहन-सहन, खान-पान की गुणवत्ता और कैंप परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली।महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जवानों की सुविधाओं और कैंप की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि सुरक्षा बल पूरी क्षमता और मनोबल के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें।इस अवसर पर पीएसी और स्थानीय पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments