smupnews

नोएडा में 24 घंटे के भीतर 5 संदिग्ध मौतें, किशोरी की आत्महत्या समेत कई मामलों से सनसनी

नोएडा। जिले में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। इनमें एक 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या का मामला भी शामिल है, जबकि अन्य मामलों में पुलिस जांच जारी है।सबसे पहले थाना फेस-1 क्षेत्र के हरौला गांव में 17 वर्षीय किशोरी निक्की ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी घर में अपने दो भाइयों के साथ अकेली थी

पुलिस के अनुसार, घटना के समय किशोरी घर में अपने दो भाइयों के साथ अकेली थी, जबकि माता-पिता बिहार गए हुए थे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।इसके अलावा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव के पास 48 वर्षीय एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।थाना बीटा-2 क्षेत्र में 35 वर्षीय सतीश कुमार की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

दीपक पुत्र संतोष की संदिग्ध हालात में मौत हुई

थाना फेस-1 क्षेत्र में ही 42 वर्षीय दीपक पुत्र संतोष की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं थाना जारचा क्षेत्र में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से जिले में सनसनी फैल गई है और पुलिस सभी मामलों की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *