होमदेश प्रदेश50 हजार में पत्नी का सौदा! दोस्तों के हवाले कर करवाया दुष्कर्म,...

50 हजार में पत्नी का सौदा! दोस्तों के हवाले कर करवाया दुष्कर्म, पति समेत 7 गिरफ्तार

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का 50 हजार रुपये में सौदा कर दिया। आरोप है कि महिला को दोस्तों के हवाले करने के बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने पहले अपनी पत्नी के लापता होने की कहानी बताता रहा

मामला पालनपुर शहर का है, जहां आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी के लापता होने की कहानी रचते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन दो दिन बाद खुद पति के गायब होने से पुलिस को शक हुआ और जांच का रुख पूरी तरह बदल गया।जब पुलिस ने महिला को बरामद कर बयान लिया तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने पैसों के लालच में उसे अपने दोस्तों को बेच दिया था। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया और उसके जेवर तक लूट लिए।

घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले भी महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह और मानव तस्करी के एंगल से मामले की जांच कर रही है।घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस अमानवीय वारदात को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments