होम देश प्रदेश 76 साल के हुए पीएम मोदी, जन्मदिन पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत पूरा देश...

76 साल के हुए पीएम मोदी, जन्मदिन पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत पूरा देश दे रहा बधाई

0
9

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। इस बार जन्मदिन के साथ उनके राजनीतिक सफर का एक अहम पड़ाव भी जुड़ा है। 7 अक्तूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद 2026 में सत्ता के शीर्ष पर उनके 25 साल पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी को उनके जनम्मदिन पर पूरा देश बधाई दे रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्रदान की है।” उन्होंने आगे लिखा, “सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।”

राहुल गांधी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बधाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं!

योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को ‘नए भारत का शिल्पी’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा बताया। योगी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान बना रहा है।

पीएम के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’

आज पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, जबकि अक्टूबर में उनकी सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। सात अक्टूबर को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर वह 25 वर्ष भी पूरे कर लेगें। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से अपना विशेष एक महीने का अभियान ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान