होम उप्र न्यूज़ कांस्टेबल और महिला के रिश्ते में विवाद, सोशल मीडिया शिकायत से मचा...

कांस्टेबल और महिला के रिश्ते में विवाद, सोशल मीडिया शिकायत से मचा हड़कंप

0
14

लखनऊ के बीकेटी थाने में तैनात कांस्टेबल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में लिव-इन रिलेशन और संयुक्त मकान की बात सामने आई

लखनऊ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए लखनऊ कमिश्नरेट के बीकेटी थाने में तैनात कांस्टेबल शिशु सागर और बिजनौर निवासी एक महिला के संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। महिला ने कांस्टेबल पर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद छोड़ने से संबंधित आरोप लगाए थे। शिकायत की जांच महिला थाना द्वितीय की प्रभारी निरीक्षक ने की। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच लंबे समय से परिचय और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात सामने आई है।

फेसबुक से शुरू हुआ परिचय, लिव-इन तक पहुंचा रिश्ता

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, महिला और कांस्टेबल शिशु सागर की करीब एक वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। जांच में सामने आया कि वर्तमान में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने एक इकरारनामा भी तैयार किया है। इसमें आर्थिक स्थिति अनुकूल होने के बाद विवाह करने की बात दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। दोनों ने मिलकर करीब 30 लाख रुपये की लागत से एक मकान का निर्माण भी कराया है। इसमें दोनों पक्षों की ओर से बराबर धनराशि लगाए जाने की बात बताई गई है।

पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की बात

जांच रिपोर्ट के अनुसार, 15 सितंबर को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने महिला थाना द्वितीय में शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां बातचीत के बाद समझौता होने की बात सामने आई।

प्रारंभिक जांच में विवाद की मुख्य वजह धन के लेन-देन और आपसी मतभेद बताए गए हैं। दोनों पक्षों ने बातचीत के जरिए समस्या सुलझाने की बात कही। इस संबंध में लिखित समझौते के साथ वीडियो के माध्यम से भी सुलहनामा प्रस्तुत किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।

दोबारा विवाद के बाद फिर पहुंची शिकायत

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को दोनों के अपने-अपने घर जाने के बाद एक बार फिर विवाद होने की सूचना मिली। इसके बाद महिला ने दोबारा शिकायत की। पुलिस ने फोन के माध्यम से महिला से संपर्क कर थाने आकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह 16 सितंबर को थाने नहीं आ सकती और 17 सितंबर को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेगी। उसने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं कराने की बात भी कही है। महिला के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौते के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा

महिला थाना द्वितीय की प्रभारी निरीक्षक ने महिला को अवगत कराया है कि यदि वह विधिक कार्रवाई के लिए लिखित तहरीर देती है तो उसके आधार पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पूरे मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को महिला के थाने पहुंचने और उसके बयान या तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान