होम उप्र न्यूज़ सातवीं कक्षा की छात्रा ने दसवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, गणित...

सातवीं कक्षा की छात्रा ने दसवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, गणित में आए थे नंबर कम

0
11

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा ने बीती रात दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। छात्रा राजेंद्र नगर के एक नामी स्कूल में पढ़ती थी। छात्रा ने अपनी पर्सनल डायरी में शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाली रितिका (12) सातवीं कक्षा की छात्रा ने बीती रात को अपनी सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है।

स्कूल में इंटरनल इग्जाम हुए थे

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि छात्रा शनिवार रात को घर से यह कहकर निकली थी कि वह पड़ोसियों के यहां जा रही है ,लेकिन उसने दसवीं मंजिल पर जाकर नीचे छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों का कहना है कि हाल ही में उसके स्कूल में इंटरनल एग्जाम हुए थे। सभी छात्रों को उसकी कॉपी दी गई थी। छात्रा के मैथन मे 30 नंबर आए थे। नंबर देखकर उसने सहपाठी से टीचर की हालत खराब करने की बात कही थी। उसने पर्सनल डायरी का भी जिक्र किया। उसके बाद परिजन ने उसकी डायरी चेक की।

छात्रा ने अपनी एक स्कूल डायरी को पर्सनल डायरी बनाया हुआ था

उन्होंने बताया कि छात्रा ने अपनी एक स्कूल डायरी को पर्सनल डायरी बनाया हुआ था। वह डायरी किसी को पढ़ने नहीं देती थी। छात्रा के पिता के अनुसार छात्रा ने उसमें अपनी आपबीती लिखी थी। जिस पर एक पेज पर उसने टीचर के उत्पीड़न की बात लिखी है।

एक पेज पर गणित के टीचर का नाम खोला है। डायरी में लिखा है कि पेरेंट्स मीटिंग से पहले कम प्रताड़ित किया जाता था, लेकिन जब परिजनों ने स्कूल प्रबंधक से जैसी ही शिकायत की उसके बाद से उसका अधिक उत्पीड़न किया जाने लगा। छात्रा के पिता के अनुसार उसका सिर्फ गणित में नंबर काम आते थे। बाकी विषय में उसके 80 से 90 नंबर आते थे।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर