माल-भरावन रोड पर पतौना मोड़ के पास हादसे की आशंका, ठाकुरगंज निवासी विशाल यादव की हुई पहचान
एसएमयूपीन्यूज,लखनऊ। यूपी की राजधानी के माल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह माल-भरावन रोड पर पतौना मोड़ के पास सड़क किनारे खाई में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के पास ही मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को करीब सुबह 8:30 बजे थाना माल पर सूचना मिली कि पतौना मोड़ के पास सड़क किनारे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां खाई में युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला और पास में उसकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी।
मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुई
पुलिस ने युवक को तत्काल सीएचसी माल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल फोन से नंबर प्राप्त कर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय विशाल यादव पुत्र मिश्री लाल यादव, निवासी बरी कला, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ के रूप में की।
शाम को घर से निकला था विशाल
परिजनों के अनुसार, विशाल यादव रविवार शाम घर से निकला था। इसके बाद सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे खाई में मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मोटरसाइकिल से कहीं जाते समय विशाल का वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी
हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









