रहीमाबाद के बाकीनगर गांव की घटना, स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शुरू की तलाश; दो बच्चों का पिता था मृतक
लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बेहता नाले के बाढ़ के पानी में नहाते समय डूबे करीब 35 वर्षीय युवक का शव बरामद कर लिया गया। युवक की पहचान बाकीनगर गांव निवासी मुफीस पुत्र स्वर्गीय बाबू शेख के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई थी।
नहाते समय गहरे पानी में डूबा युवक
पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि ग्राम बाकीनगर निवासी मुफीस बेहता नाले के बाढ़ के पानी में नहाते समय डूब गया है। सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। इसके साथ ही प्राइवेट गोताखोर विजय कश्यप और उनकी टीम को भी तलाश अभियान में लगाया गया। पुलिस के प्रयास और गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया गया।
दो बच्चों का पिता था मुफीस
मृतक मुफीस मजदूरी का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था बनी हुई है।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









