रामनगरी में केमिकल प्लांट में इंजीनियर आशीषशिवहरे की मौत से सनसनी
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। इंजीनियर का शव मिल परिसर स्थित पानी साफ करने वाले केमिकल प्लांट में रविवार को मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक के परिजनों ने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों के आरोपों के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। हालांकि, हत्या के आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इंजीनियर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटनास्थल पर उसकी मौजूदगी के पीछे क्या कारण था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









