होम उप्र न्यूज़ हाथरस में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, चार तस्कर गिरफ्तार

हाथरस में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, चार तस्कर गिरफ्तार

0
16

लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हेरोइन और स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये है।

एएनटीएफ के अनुसार, शुक्रवार को सिकंदराराऊ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलेनो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 1.024 किलोग्राम अवैध हेरोइन और 98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा चार मोबाइल फोन, 2,910 रुपये की नकदी और बलेनो कार भी कब्जे में ली गई।

मथुरा के रहने वाले हैं चारों आरोपी

एएनटीएफ आगरा यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा के वृंदावन निवासी सुदामा पुत्र मुकुट पाल, गौरव कॉलोनी वृंदावन निवासी मोनू कुशवाहा पुत्र गोपाल कुशवाहा, कल्याणपुर निवासी अमित कुमार शुक्ला और जमुना पार निवासी प्रीतम सिंह पुत्र रतनलाल के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में साझेदार हैं और मादक पदार्थों की सप्लाई का काम करते हैं। एएनटीएफ के मुताबिक, आरोपियों ने हेरोइन और स्मैक कासगंज निवासी एक कथित बड़े सप्लायर से खरीदने की बात बताई है।

वृंदावन में छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का दावा

जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि मादक पदार्थों की खेप लेकर वे मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में पहुंचते थे। वहां हेरोइन और स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर ग्राहकों को बेचने की बात सामने आई है।

एएनटीएफ अब आरोपियों से जुड़े कथित सप्लाई नेटवर्क और कासगंज के बताए जा रहे सप्लायर के बारे में जानकारी जुटा रही है। बरामद मादक पदार्थ कहां से आया और इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी, इसे लेकर भी जांच की जा रही है।

मामले में बरामदगी, आरोपियों के बयानों और कथित सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर