होम उप्र न्यूज़ उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी...

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार, पुलिस की तलाश जारी

0
17

शाइस्ता परवीन, जैनब और आयशा नूरी की तलाश जारी, गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक बेटे की जान चली गई। इस हादसे की खबर मिलते ही प्रयागराज में अतीक अहमद से जुड़े लोगों एवं परिवार की महिलाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही माफिया अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ उनकी तलाश में लगातार अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। फरार महिलाओं में शाइस्ता परवीन (अतीक अहमद की पत्नी), जैनब (अशरफ की पत्नी) और आयशा नूरी (अतीक अहमद की बहन) शामिल हैं। तीनों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि उपरोक्त तीनों महिलाएं उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े विभिन्न मामलों में वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी लगातार दबिश दी गई है। कई स्थानों पर छापा मारा, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सभी फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में शाइस्ता परवीन, जैनब और आयशा नूरी की तलाश लगातार जारी है और संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है।उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हो चुकी है, जबकि इस मामले से जुड़े फरार आरोपिताें की तलाश में पुलिस और एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत

यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती