होम उप्र न्यूज़ घर के क्लेश के बीच शायमा की मौत, ससुराल पक्ष पर मायके...

घर के क्लेश के बीच शायमा की मौत, ससुराल पक्ष पर मायके वालों ने जताया शक

0
46

संभल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा; फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

मोहम्मद शफी आलम

संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शायमा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शक जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, गांव बराही निवासी अतीक पुत्र सपीक की शादी करीब दो वर्ष पहले असमोली थाना क्षेत्र के गांव दबोई निवासी शायमा के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे शायमा के घर से रोने और शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, घर के अंदर शायमा का शव अलमारी के पास रस्सी के फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने शायमा के मायके पक्ष को दी। सूचना मिलने के बाद मायके के लोग गांव बराही पहुंचे। बताया गया कि कई घंटे तक गांव में पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर शायमा की मौत को लेकर आशंका जताई और मामले की जांच की मांग की।

सूचना मिलने पर हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल और चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार संभल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि शादी के बाद से ही शायमा के ससुराल में अक्सर घरेलू क्लेश रहता था। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शायमा की मौत के बाद उसके आभूषण उतार लिए गए। हालांकि, इन चर्चाओं और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मायके पक्ष की शिकायत व आरोपों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान