होम उप्र न्यूज़ 24 हजार की भीड़… 1096 पुलिसकर्मी तैनात, चुपताजिया को लेकर लखनऊ में...

24 हजार की भीड़… 1096 पुलिसकर्मी तैनात, चुपताजिया को लेकर लखनऊ में कड़ा सुरक्षा घेरा

0
34

लखनऊ। राजधानी में चुपताजिया और बारावफात के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। चुपताजिया का जुलूस 22 अगस्त को सुबह 5:30 बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर करीब 8:30 बजे रौजा-ए-काजमैन पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस में करीब 24-25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के लिए 51 राजपत्रित अधिकारियों समेत 1096 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन, सीसीटीवी, क्यूआरटी और घुड़सवार पुलिस के जरिए निगरानी की जाएगी।

सुरक्षा एवं पुलिस बल का व्यवस्थापन

चुपताजिया व बारावफ़ात के दृष्टिगत सम्पूर्ण पश्चिमी जोन को 05 जोन एवं 23 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। जुलूस को शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पश्चिमी लखनऊ में व्यापक पुलिस प्रबन्ध किया गया है। जिसका विवरण निम्नवत है:-
-कुल फोर्स: 51 राजपत्रित अधिकारीगण व 1096 अराजपत्रित पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है
-वरिष्ठ अधिकारीगण: 03 पुलिस उपायुक्त(DCP), 14 अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), 34 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP)।
-कुल पुलिस बल : 49 निरीक्षक, 344 उप-निरीक्षक, 566 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 137 महिला आरक्षी
-विशेष बल: 11 कंपनियाँ पीएसी, 06 क्यूआरटी, 04 महिला क्यूआरटी तैनात रहेंगी।
-विशेष इकाईयां: एलआईयू (LIU), 02 ड्रोन टीम , 36 क्लस्टर मोबाइल व 10 घुड़सवार पुलिस टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

ब्रीफिंग एवं रिहर्सल

-संयुक्त ब्रीफिंग: समस्त पुलिस, प्रशासनिक एवं सुरक्षा इकाइयों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर ड्यूटी पॉइंट, रूट प्लानिंग की जानकारी दी गई है।
-वेदनशील स्थानों/हॉटस्पॉट व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस/पीएसी बल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में रूट मार्च/फ्लैग मार्च किया जा रहा है तथा दंगा नियंत्रण योजना का भी पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है।

तकनीकी एवं यातायात प्रबंधन

-रियल-टाइम मॉनिटरिंग: जुलूस के दौरान जनता के आने-जाने वाले मुख्य मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थानों (नाज़िम साहब का इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, निम्बू पार्क तिराहा, हैदरगंज तिराहा, तोप दरवाजा ,झंडे वाला पार्क आदि ) व चौराहों की 24×7 CCTV कैमरों व ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
-सोशल मीडिया सेल: सोशल मीडिया की राउण्ड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जायेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे- फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर एवं वाट्सएप आदि पर मीडिया सेल द्वारा विशेष निगरानी रखी जायेगी।
-उपद्रवी एवं शरारती तत्व द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रतिकूल पोस्ट/प्रतिक्रिया के संज्ञान में आते ही उसे ब्लॉक कराते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्रवाई कराते हुए तत्काल अफवाहों का खण्डन किया जायेगा।
-ट्रैफिक डायवर्जन: आयोजन स्थल तक के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। जनसाधारण की सुविधा के लिए यातायात परामर्श (Advisory) अलग से जारी की जा रही है।

लखनऊ पुलिस की अपील

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट चुपताजिया व बारावफ़ात के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसाधारण से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी किए गए यातायात डायवर्जन का पालन करें।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान