होम उप्र न्यूज़ सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत,...

सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, झांसी जेल जा रहे थे मिलने

0
59

पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन अन्य गंभीर घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

एसएमयूपीन्यूज,लखनऊ । यूपी के झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज से झांसी जा रही तेज रफ्तार कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आबान अहमद और प्रयागराज निवासी अहजम के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद जैद, उमर समेत अन्य लोग शामिल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

बैरक से रुपये मिलने के बाद झांसी भेजा गया था अली अहमद

उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था।नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था। शिफ्टिंग के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे झांसी जेल लाया गया था, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है।

मुठभेड़ में मारा गाया था असद अहमद

माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।थाना बड़ागांव इलाके के पारीक्षा के पास हुई मुठभेड़ में असद और उसके साथी गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए थे।

यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत

यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती