होम उप्र न्यूज़ राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा बरकरार, 8 अगस्त को छात्रों से करेंगे...

राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा बरकरार, 8 अगस्त को छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

0
37

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रयागराज में गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि लाेकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित गूंज कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल की अनुमति भाजपा सरकार के दबाव में रद्द की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और वह 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द की गई, लेकिन इससे कांग्रेस का कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा। अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी ‘गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी होती शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि केपी मैदान में ही छात्रों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हालांकि, यह कोई राजनीतिक सभा नहीं होगी और वहां कांग्रेस के झंडे-बैनर या राजनीतिक मंच का उपयोग नहीं किया जाएगा। अजय राय के अनुसार राहुल गांधी 8 अगस्त को दोपहर 2 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर 3:15 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह स्वराज भवन और आनंद भवन जाएंगे। शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस आयुक्त पियूष मोर्डिया से मुलाकात कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी प्रयागराज में रहकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत

यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती