होम उप्र न्यूज़ रायबरेली में बेटी ने प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पिता को मां संग...

रायबरेली में बेटी ने प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पिता को मां संग मिलकर मार डाला, शव गड्ढे में दफनाया

0
25

17 जुलाई से लापता था 50 वर्षीय छोटेलाल, बेटे की शिकायत पर खुला राज; पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर कंकाल बरामद किया

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक बेटी ने मां संग मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को दफना दिया। लापता पिता की खोज कर रहे बेटे को शुक्रवार को मामले की जानकारी हुई ताे उसने पुलिस काे सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पिता की हत्या में उसकी बेटी और मां काे गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव को क़ब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित बराईंन गांव निवासी छोटेलाल (50) पत्नी केशकली और बेटी छाया के साथ गांव में रहते थे। उनका बेटा सतीश मुम्बई में नौकरी करता है। 17 जुलाई को मां केशकली ने बेटे को बताया है कि पिता नाराज़ होकर घर से कहीं चले गए हैं।

समय बीतने पर जब पिता घर नहीं लौटे तो सतीश गांव आया और उसने खोजबीन शुरू कर दी। थक हार कर उसने पुलिस से पिता की गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस की शुरुआती जांच में बेटी पर आशंका हुई तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें बेटी छाया ने स्वीकार किया कि उसके पिता प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे। इस वजह से उसने मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की निशानदेही पर घर से महज 50 मीटर दूर एक गड्ढे में छोटेलाल का कंकाल मिला।

पुलिस ने मां केशकली और बेटी छाया को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छाेटेलाल के कंकाल को बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एएसपी ने बताया कि हत्या की जानकारी के बाद पुलिस गहराई से घटना की पड़ताल कर रही है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : झारखंड में सरकारी योजनाओं की रफ्तार पर CAG की रिपोर्ट, पीएम आवास के 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित

यह भी पढ़े : श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव, आचार्य इंद्र देव मिश्र को मिली व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : इंदिरा गांधी हत्या मामले में दोषी केहर सिंह का बेटा लड़ेगा चुनाव, वारिस पंजाब दे ने दिया टिकट

यह भी पढ़े : सुबह जल्दी उठना क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद से जानिए दिन की सही शुरुआत का राज