होम उप्र न्यूज़ बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप...

बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप आयोजित

0
9

इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस ने क्रेयॉन बॉक्स प्ले स्कूल में लगाया स्वास्थ्य शिविर, बच्चों को नियमित ब्रश करने की दी सीख

मुरादाबाद। इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस, डिस्ट्रिक्ट 310 द्वारा 31 अगस्त 2026 को Health & Nutrition के अंतर्गत Crayon Box Play School के बच्चों के लिए निःशुल्क डेंटल चेकअप का आयोजन किया गया।

कैंप में बच्चों के दांतों की जांच की गई तथा उन्हें दांतों की स्वच्छता, नियमित ब्रश करने और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। क्लब का उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही ओरल हाइजीन की आदत विकसित करना और उन्हें स्वस्थ एवं सुंदर मुस्कान के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर क्लब की प्रेसीडेंट पूनम रस्तोगी, सेक्रेटरी शुभी रस्तोगी के साथ प्रेम बाला,कल्पना गुप्ता, रीना गोयल एवं वीनू मल्होत्रा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।क्लब द्वारा कहा गया कि बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण सदैव प्राथमिकता में रहेगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा