होम उप्र न्यूज़ बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, दरवाजा लॉक होने से अधेड़...

बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, दरवाजा लॉक होने से अधेड़ की जिंदा जलकर मौत

0
31

बघौरा गांव के पास नहर पर हुआ हादसा, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के बाद धधकी कार; अंदर फंसे व्यक्ति की मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सफदरगंज थानाक्षेत्र रविवार काे चलती कार में आग लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार का दरवाजा लाॅक हाे जाने के कारण चालक बाहर नहीं निकल सका और वह आग में जिंदा जल गया।सूचना पर सफदरगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।इसके बाद पुलिस ने जले शव काे बाहर निकाला।

कार के निचले हिस्से की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया

सफदरगंज थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि राजनारायण वर्मा बाराबंकी से अपने गांव बरियापुर लौट रहे थे। बघौरा गांव के पास नहर पर पहुंचते ही कार के निचले हिस्से की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद कार से धुआं निकलने लगा। राजनारायण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। आग लगने के दौरान कार का दरवाजा लॉक हो गया था। राजनारायण ने बाहर निकलने का प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। आग तेजी से फैलने के कारण वह कार के अंदर ही फंस गए और कुछ ही देर में गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौत हो गई।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया

सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कार के अंदर राजनारायण का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई

सफदरगंज थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों और कार का दरवाजा लॉक होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान