होमउप्र न्यूज़यूपी में तबादलों का महाधमाका, 12 घंटे में 363 पीसीएस अधिकारियों का...

यूपी में तबादलों का महाधमाका, 12 घंटे में 363 पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही महज 12 घंटे के भीतर प्रदेश में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं। इस व्यापक फेरबदल से कई जिलों के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बड़ी संख्या में उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) का एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अन्य विभागों में तैनात कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार अयोध्या के एसडीएम राम प्रसाद त्रिपाठी को मथुरा भेजा गया है। वहीं मिर्जापुर के एसडीएम संजीव कुमार यादव को अयोध्या में नई तैनाती दी गई है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी लालकृष्ण को भी अयोध्या का एसडीएम बनाया गया है।

इसी क्रम में कुशीनगर के एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता का भी तबादला अयोध्या कर दिया गया है। इसके अलावा बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, हरदोई, बुलंदशहर सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को आगामी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments