होम उप्र न्यूज़ निषादराज समाज के लिए बड़ी खुशखबरी! बोट सब्सिडी योजना का पोर्टल फिर...

निषादराज समाज के लिए बड़ी खुशखबरी! बोट सब्सिडी योजना का पोर्टल फिर खुला, 24 जुलाई तक करें आवेदन

0
59

प्रयागराज। राज्य पोषित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सुविधा के लिए मत्स्य विभाग ने विभागीय पोर्टल 9 जुलाई से 24 जुलाई तक पुनः खोल दिया है। अब जो इच्छुक आवेदक पहले आवेदन नहीं कर सके थे, वे इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी गुरुवार को मत्स्य विभाग प्रयागराज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रकाश शुक्ला ने दी ।

योजना के तहत कुल 605 आवेदन प्राप्त हुए थे

उन्होंने बताया कि इससे पहले 8 जून से 28 जून तक आवेदन लिए गए थे, जिसमें योजना के तहत कुल 605 आवेदन प्राप्त हुए थे। मत्स्य निदेशालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में अब वंचित पात्र लाभार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।उन्होंने बताया कि मछुआ समुदाय के इच्छुक व्यक्ति विभागीय पोर्टल पर आवश्यक जानकारी भरकर 9 जुलाई से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ एनएफडीपी पंजीकरण होना अनिवार्य है।योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मत्स्य पालक विकास अभिकरण, प्रयागराज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

एक नवीन योजना राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी

जाने सरकार कितना दे रही है अनुदान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को मत्स्य आखेट नदियों एवं जलाशयों में मत्स्य प्रबंधन व संरक्षण के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका के लिए जलाशयों, तालाबों नदियों एवं अन्य जल स्रोतों में मछली पकड़ने के लिए बिना इंजन की नाव , जाल, जैकेट एवं आइसबाक्स आदि पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करायें जाने के लिए निषादराज बोट सब्सिडी योजना के रुप में एक नवीन योजना राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा