होमउप्र न्यूज़सुबह-सुबह बस्ती में दिखा 7 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, घंटों के...

सुबह-सुबह बस्ती में दिखा 7 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, घंटों के रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमण्डगंज थाना की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे खाते में स्थानांतरित हुए 25 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराकर राहत दिलाई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने मीरजापुर पुलिस का आभार जताया।

देवरी दक्षिण निवासी अरुण कुमार चौरसिया ने 20 नवंबर 2025 को थाना ड्रमण्डगंज की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई के माध्यम से गलती से 25 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में ड्रमण्डगंज साइबर सेल ने तकनीकी जांच के दौरान संबंधित धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल की सहायता से पूरी 25 हजार रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

राशि वापस मिलने पर अरुण कुमार चौरसिया ने थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का धन्यवाद दिया। पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने और अन्य लोगों को भी साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने की अपील की।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments